रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला: आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

0
IMG-20260429-WA0632

वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान, आमानाका पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायपुर। रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अनाचार से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई Raipur Police के डीसीपी पश्चिम जोन के निर्देश पर की गई।

पुलिस के अनुसार, आमानाका क्षेत्र से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता और अनाचार किए जाने की जानकारी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 139/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

NTPC World Environment Day

जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हमीउद्दीन (70 वर्ष), निवासी ग्राम सोन वर्षा, थाना कुल्हाई, जिला महराजगंज (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में डूमर तालाब, तिवारी कॉलोनी, आमानाका क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करने) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!