रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

0
patriot-trailer

ममूटी, मोहनलाल और नयनतारा जैसे बड़े सितारों से सजी अपकमिंग फिल्म पैट्रियट के ट्रेलर का दर्शकों को काफी इंतजार था। उनका इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें ममूटी और मोहनलाल बेहतरीन किरदार में नजर आए हैं।
तीन मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सरकार एक ऐसा ऐप बनाती है, जिससे आम जनता की निजी जानकारियां सरकार तक पहुंचती हैं। कई लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। इस बीच डॉक्टर डैनियल (ममूटी) के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाता है। ऐसा लगता है कि वह किसी साजिश का शिकार हुए हैं। इसके बाद ट्रेलर में मोहनलाल नजर आते हैं। चूंकि ममूटी और मोहनलाल बचपन में दोस्त थे इसलिए वह ममूटी की बिना पूछे मदद करना चाहते हैं। हालांकि दोनों के बीच टकराव हो जाता है।
फिल्म में हीरो कौन होगा और कौन विलेन होगा, यह फिल्म देखने पर पता चलेगा। ट्रेलर में ममूटी और मोहनलाल एक्शन अवतार में नजर आए हैं। इसमें नयनतारा की भी झलक दिखी है, जो अहम किरदार में हैं। ट्रेलर में फहद फाजिल भी अहम किरदार में नजर आए हैं।
पैट्रियट का हिंदी ट्रेलर देखकर कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है ममूटी, मोहनलाल और नयतारा। एक ही फिल्म में तीन पावर हाउस। एक दूसरे यूजर ने लिखा है ममूटी पद्म भूषण पुरस्कार विजेता 2026, मोहनलाल दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता 2025। एक और यूजर ने लिखा एक ही फ्रेम में सभी मलयालम लीजेंड।
पैट्रियट का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है। इसमें ममूटी, मोहनलाल, नयनतारा, फहद फाजिल, दर्शना राजेंद्रन, कुंचको बोबन और रेवती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 23 अप्रैल, 2026 को रिलीज करने का प्लान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!