NTPC World Environment Day

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति के संबंध में बैठक आयोजित

0
IMG_20260430_084127_223

मुंगेली । जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में आवास मित्रों एवं ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत मुंगेली के सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। सीईओ ने वर्ष 2024-26 के अंतर्गत द्वितीय किस्त प्राप्त आवासों के निर्माण कार्य को जियो टैगिंग के साथ तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन आवासों का निर्माण अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र शुरू करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। बैठक में आवास मित्रों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध प्रगति लाने के लिए कहा गया, ताकि हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ मिल सके।
समीक्षा के दौरान बैठक में अनुपस्थित पाए गए आवास मित्रों एवं ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं क्लस्टर बुंदेली में कार्यरत एक आवास मित्र द्वारा लगातार लापरवाही बरतने एवं अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर उसे पद से पृथक करने की कार्यवाही की गई। सीईओ ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी आवास मित्रों एवं रोजगार सहायकों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!