शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका :  अरुण साव

0
IMG-20260501-WA1361

शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

संघ के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की

रायपुर । उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज लोरमी के मानस मंच में आयोजित प्रदेश स्तरीय शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मलेन में उन्होंने संघ को सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी व प्रभावी बनाने का श्रेय दिया। साथ ही उनकी 6 मांगों पर गंभीरता से चर्चा का आश्वासन दिया। उन्होंने संघ के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

NTPC World Environment Day

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली आम जनता के जीवन से सीधे जुड़ी हुई व्यवस्था है। आप हितग्राहियों तक समय पर राशन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हजारों परिवारों के खाद्यान्न वितरण की जिम्मेदारी निभाते हैं। यह केवल एक कार्य नहीं है, यह सामाजिक दायित्व है। आप सभी की सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महती भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!