कवर्धा में संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

0
WhatsApp-Image-2026-05-04-at-12.01.48-PM

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोहारा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का शव नग्न अवस्था में सिंगारपुर गांव के पास पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!