वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने किया तर्रेम में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का वर्चुअल उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी सहज बैंकिंग सुविधा

0
IMG-20260506-WA0687

रायपुर । बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत तर्रेम ग्राम में आज बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम में शामिल हुए और शाखा का शुभारंभ किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। तर्रेम में बैंक शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही आसानी से सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीणों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ भी सीधे और पारदर्शी रूप से हितग्राहियों तक पहुंचेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में बैंक शाखा खुलने पर खुशी जताई और इसे अपने लिए बड़ी सुविधा बताया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!