राजीव गांधी जलाशय में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

0
IMG_20260506_154002


खुड़िया चौकी क्षेत्र में पानी के अंदर मिला 40-50 वर्षीय पुरुष का शव, पहचान के प्रयास जारी


मुंगेली। खुड़िया चौकी क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी जलाशय (बरहा गुड़ा नासी) के पास पानी में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसके दाहिने हाथ की कलाई में काले रंग का प्लास्टिक ब्रेसलेट पहना हुआ है। कमर में नीले रंग का “नोवा गोल्ड” (85 सेमी) चड्डी पहना हुआ है। मृतक का सिर आंशिक रूप से चंदवा (गंजापन) है तथा बाल अधपके (सफेद-काले) हैं। गले में पीले रंग की गंगा जी की माला भी पहनी हुई है।

घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक पत्थर के ऊपर लाल रंग की शर्ट मिली है, जिसमें सामने बटन के पास रिंग में दो चाबियां लगी हुई हैं। इसके अलावा पास में काले रंग की एक जोड़ी चप्पल और मछली पकड़ने का सफेद जाल भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने आसपास के थाना और चौकी क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि किसी को इस हुलिए के व्यक्ति के बारे में जानकारी हो या पहचान हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि शव की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!