मोहतरा में गोविंदा गोस्वामी के घर खुशियों की नई दस्तक

0
IMG-20260506-WA0920

राजस्व मंत्री ने गोविंदा को सौंपी उनके सपनों के आशियाने की चाबी

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की हर गरीब को पक्की छत देने की प्रतिबद्धता आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम मोहतरा में साकार होती दिखी। प्रदेश के राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के मकान की चाबी हितग्राही  गोविंदा गोस्वामी को सौंपी। नए घर की दहलीज पर जब मंत्री जी ने फीता काटकर गृह-प्रवेश कराया, तो लाभार्थी परिवार की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर संतोष की मुस्कान साफ नजर आई।

कच्चे मकान की परेशानियों से मिला छुटकारा

हितग्राही गोविंदा (पिता कैलाश गोस्वामी) के लिए यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष का अंत है। वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस आवास के लिए शासन द्वारा 1.20 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। प्रशासन की तत्परता से निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हुआ, जिससे यह परिवार अब बारिश और धूप की चिंता से मुक्त होकर एक सुरक्षित छत के नीचे आ गया है।

आवास गरीब के सम्मान का प्रतीक- मंत्री  टंक राम वर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी सौंपने के दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय के लक्ष्य पर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि यह गरीब के आत्म-सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी परिवार कच्चे मकान में रहने को विवश न रहे। आज गोविंदा को उनके घर की चाबी सौंपना मेरे लिए आत्मिक संतोष का विषय है।

बदलता ग्रामीण परिदृश्य इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। घर के दीवार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लोगो और अपना नाम अंकित देख गोविंदा का परिवार भावुक हो उठा। उन्होंने कहा कि अब उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। मोहतरा की यह सफलता राज्य में जारी उस विकास यात्रा का हिस्सा है, जहां हजारों परिवार हर दिन कच्चे मकानों को पीछे छोड़ मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!