सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव

0
IMG-20260506-WA1079

हादसे के बाद थमी रफ्तार को मिला सहारा, ट्राइसाइकिल से लौटी जिंदगी की गति

लखन को मिला नया सहारा

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता को राहत पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। “गांव-गांव, द्वार-द्वार” पहुंचने की मंशा के साथ सरकार और प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं मांगों का निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इस पहल से जनसामान्य में विश्वास और उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम ईरफ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए और त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई की।

शिविर में ग्राम बड़े बांका निवासी 28 वर्षीय श्री लखनलाल यादव भी पहुंचे। लखनलाल पहले सामान्य जीवन जी रहे थे, लेकिन 04 जनवरी 2023 को हुए एक भीषण सड़क हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर खो दिए। इस दुर्घटना के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया और उन्हें बैसाखियों के सहारे ही चलना-फिरना पड़ता था, जिससे दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

आज का दिन उनके लिए नई उम्मीद और राहत लेकर आया। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में उन्हें बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इस सहायता से उनके जीवन में न केवल सुविधा आई है, बल्कि आत्मनिर्भरता का नया आत्मविश्वास भी जागृत हुआ है। ट्राइसाइकिल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “सुशासन तिहार के माध्यम से मुझे बहुत बड़ी सहायता मिली है। पहले मुझे बैसाखियों और दूसरों के सहारे ही कहीं आना-जाना पड़ता था, लेकिन अब मैं अपने हिसाब से स्वतंत्र रूप से आ-जा सकूंगा।” उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!