कुआकोंडा के किसानों के सपनों को लगे पंख
केसीसी से खेती और पशुपालन को मिली नई संजीवनी
दंतेवाड़ा के सुशासन तिहार में दिखा समाधान का जज्बा हिराधर और नवल सिंह जैसे कई किसानों की राह हुई आसान
रायपुर । मुख्यमंत्री के सुशासन विजन को धरातल पर उतारते हुए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘‘सुशासन तिहार’’ वनांचल के किसानों के लिए खुशहाली की नई इबारत लिख रहा है। इसी क्रम में कुआकोंडा विकासखंड के ग्राम हल्बारास में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में न केवल समस्याओं का त्वरित निपटारा किया गया, बल्कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से अन्नदाताओं की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने का कार्य भी हुआ।

संसाधनों की कमी अब नहीं बनेगी बाधा शिविर में ग्राम हल्बारास के किसान हिराधर भागरथी के चेहरे पर उस वक्त चमक आ गई, जब उन्हें नया किसान क्रेडिट कार्ड सौंपा गया। 7 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी हीराधर ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि पूंजी के अभाव में वे खेती का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। अब केसीसी के माध्यम से मुझे बैंक से सुलभ ऋण मिलेगा, जिससे मैं समय पर उन्नत बीज, खाद और आधुनिक उपकरण खरीद सकूँगा। अब मैं धान के साथ-साथ नकदी फसलों की खेती कर अपनी आय बढ़ाऊँगा।
साहूकारी कर्ज के जाल से मिली मुक्ति केसीसी नवीनीकरण के लिए पहुँचे नवल सिंह राणा ने इस योजना को किसानों के लिए सुरक्षा कवच बताया। उन्होंने कहा कि पहले मजबूरी में साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था, जो अब बीते दिनों की बात हो गई है। नवल सिंह ने बताया कि उन्हें केसीसी से न केवल खेती बल्कि पशुपालन के लिए भी आर्थिक मदद मिली है, जिससे उनका परिवार अब आर्थिक रूप से अधिक समृद्ध है।
अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा शासन जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभ को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाना है। शिविरों में मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन कर कार्ड जारी किए जा रहे हैं। किसानों को आधुनिक कृषि और सहायक व्यवसायों (मत्स्य पालन, पशुपालन) से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। हल्बारास का यह शिविर इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब प्रशासन संवेदनशीलता के साथ जनता के द्वार पहुँचता है, तो विकास की गति स्वतः बढ़ जाती है। किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण की इस पहल ने न केवल कुआकोंडा के किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान की है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
