पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी

0
IMG-20260511-WA0531

रिपोर्टर विनय सिंह ब्यूरो बेमेतरा

जिला बेमेतरा, चौकी मारो पुलिस टीम की कार्यवाही। आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 02 आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मशाला शराब जप्त।

बेमेतरा,(मारो ) । पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा  भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला  विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में 07 मई 2026 को चौकी मारो पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संयुक्त रूप से अवैध धन लाभ अर्जित करने अवैध रूप से शराब बिक्री करने रखा है कि सूचना के अधार पर चौकी मारो पुलिस टीम द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही कर ग्राम चक्रवाय जाने मार्ग मेन रोड ग्राम कांपा के पास में अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे शराब के साथ पकड़ा गया। जिसमें चौकी मारो, थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. आकाश ध्रुव पिता मोहन ध्रुव उम्र 28 वर्ष, निवासी अमलडीहा, चौकी मारो, 02. विकास सेन पिता लक्ष्मी नारायण सेन उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलडीहा, चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से 40 पौवा देशी शराब (7,200ml) किमती 4,000/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, प्रधान आरक्षक शत्रुहन बंजारे, आरक्षक बालमुकुंद सिंह, देवभूषण कांगरे, चेतन वैष्णव, आसिफ खान सहित चौकी मारो के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!