केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

0
IMG-20260512-WA1050

ग्रामीण विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 और 14 मई को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की समीक्षा करेंगे।

अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नया रायपुर में ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय प्रतिनिधि तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े संबंधित पक्ष शामिल होंगे। समीक्षा के दौरान योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने, अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने तथा ग्रामीण अधोसंरचना विकास में तेजी लाने पर विशेष जोर रहेगा।

श्री पासवान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों और सामुदायिक प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आजीविका और कल्याणकारी कार्यक्रमों के वास्तविक प्रभाव का आकलन करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। वे स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तथा अन्य हितग्राहियों से संवाद कर रोजगार, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे।

यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का प्रभावी लाभ सुनिश्चित करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!