सायकल से मंत्रालय पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू: सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नई दिल्ली । केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू आज एक अलग और बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर सायकल चलाकर अपने कार्यालय तक का सफर तय किया। मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू सुबह दिल्ली स्थित पंडित पंथ मार्ग पर स्थित अपने शासकीय आवास कोठी क्रमांक-8 से निकले। वहां से वे वीआईपी गाड़ियों के काफिले को छोड़कर सीधे सायकल पर सवार हुए और संकल्प भवन स्थित आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के कार्यालय पहुंचे।

आम लोगों के लिए बने प्रेरणा
केन्द्रीय राज्यमंत्री का यह सादगीपूर्ण अंदाज सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस कदम को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है। मंत्रालय के कर्मचारियों और आम जनता ने भी मंत्री जी की इस सादगी की जमकर सराहना की है।
विभाग की खास बातें:
- सादगी का संदेश: एक केन्द्रीय मंत्री का इस तरह सायकल से दफ्तर पहुंचना यह संदेश देता है कि प्रदूषण नियंत्रण और सेहत के लिए हर नागरिक को सजग होना चाहिए।
- शहरी विकास में नया विजन: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत वैसे भी शहरों में ग्रीन ट्रांसपोर्ट और सायकल ट्रैक्स को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है, ऐसे में मंत्री जी ने खुद इसे अपनाकर एक मिसाल पेश की है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
