भरत मटियारा का निधन भाजपा-परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति : किरण देव

0
image_search_1779015224116

​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि दी, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदनाएँ

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता भरत मटियारा के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख और शोक व्यक्त किया है। भरत मटियारा जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और हैदराबाद में उनका उपचार चल रहा था, जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन भाजपा-परिवार और पूरे मछुआरा समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। स्व. मटियारा ने सदैव संगठन की मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य किया। वे एक कर्मठ, मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता थे। मछुआरा समाज के उत्थान और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में उनके शोकाकुल परिवारजनों व समर्थकों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!