भाजपा का सवाल : नक्सल-मुक्त बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री शाह के आगमन से कांग्रेस को तकलीफ क्यों?

0
IMG-20260424-WA1243

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा की दो टूक : कांग्रेस का प्रलाप और कुछ नहीं, बल्कि ‘नक्सली-कांग्रेस भाईचारे’ का बेनकाब होना है

‘दशकों तक बस्तर को रक्त रंजित देखने वाली कांग्रेस आज वहाँ शांति और विकास की रौनक देखकर बौखला रही है’

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी और प्रलाप की तीखे शब्दों में निंदा की है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने नक्सलवाद और आतंकवाद के खात्मे का संकल्प सिद्ध किया है। उनके बस्तर आगमन से कांग्रेस को तकलीफ होना यह साबित करता है कि कांग्रेस और नक्सलियों का भाईचारा आज भी कायम है।

NTPC World Environment Day

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह की दृढ़ इच्छा शक्ति से आज बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है, जो कांग्रेसियों को रास नहीं आ रहा है। आज बस्तर की जनता नक्सल हिंसा और खौफ के साये से मुक्त होकर पहली बार खुले आसमान में साँस ले रही है। बस्तर की धरा पर शांति, सुरक्षा और चौतरफा विकास का जो नया सवेरा हुआ है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। लेकिन, बस्तर का यह बदलाव और वहाँ के आदिवासियों के चेहरों की मुस्कान कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है। डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब सुरक्षाबल ने नक्सलियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की और नक्सलवाद के ताबूत में कील ठोकी, तब-तब कांग्रेसियों का दर्द छलक कर बाहर आता रहा है और अब कांग्रेस का यह प्रलाप और कुछ नहीं, बल्कि उनके और नक्सलियों के बीच के उस ‘भाईचारे’ की छटपटाहट है, जिसके दम पर उन्होंने बस्तर को दशकों तक विकास से महरूम रखा और उसे अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का अखाड़ा बनाए रखा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बस्तर में सिर्फ निर्दोष आदिवासियों और जवानों का खून बहा। कांग्रेस ने नक्सलवाद को पालने-पोसने का काम किया, जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बस्तर के कोने-कोने तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुँचाया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज जब देश के गृह मंत्री बस्तर की जनता के बीच विकास कार्यों की समीक्षा करने और उनका हौसला बढ़ाने आ रहे हैं, तो स्वागत करने के बजाय कांग्रेस घटिया राजनीति पर उतर आई है। बस्तर की जागरूक जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और नक्सल-समर्थक मानसिकता को अच्छी तरह समझ चुकी है और समय आने पर इन्हें फिर से करारा जवाब देगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि बस्तर में कुछ नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेसियों को यह पता नहीं है कि आज बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सुदूर क्षेत्रों से युवा यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर रहे हैं। बस्तर के युवा एमबीबीएस की पढ़ाई कर बस्तर का नाम रोशन कर रहे हैं। बस्तर के युवा आज बस्तर ओलंपिक सहित कई खेलों में भाग लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के छोटे से गांव गुदमा से आने वाले अंकित ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा में ऑल इंडिया 816वीं रैंक हासिल की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना या राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न मुफ्त कोचिंग योजनाओं और दिल्ली यूथ हॉस्टल में अजा, अजजा व अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थी सीटें बढ़ने का लाभ लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘प्रयास’ जैसे आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है, जो दूरस्थ अंचल के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट कोचिंग प्रदान करते हैं।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि अब नक्सली हिंसा और प्रभाव से मुक्त होने के बाद बस्तर के युवा मुख्यधारा से जुड़कर शांति और विकास के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही आत्मसमर्पण करने वाले और स्थानीय युवाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और लकड़ी की नक्काशी जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। युवा ‘जन सुविधा केंद्रों’ (जो कभी नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा और पुलिस कैंप हुआ करते थे) के माध्यम से लघु वनोपज प्रसंस्करण, जैविक खेती और स्थानीय उपज के विपणन का काम कर रहे हैं। जगदलपुर में युवाओं द्वारा ‘पण्डुम कैफे’ संचालित किए जा रहे हैं। कई युवा स्वैच्छिक रूप से आगे आकर स्थानीय ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएँ, इंटरनेट कनेक्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का कार्य कर रहे हैं। अब युवा सीधे तौर पर प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में सहयोग कर रहे हैं। बस्तर के युवा अपनी पारम्परिक कला, संगीत और मेलों को बढ़ावा देने और अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति के संरक्षण में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज बस्तर एक बार फिर से खुशहाल हुआ है, जो कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है, इसीलिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के प्रवास को लेकर प्रलाप कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!