राज्यपाल रमेन डेका कबीरधाम के सुदूर वनांचल में बैगा परिवारों से मिलने पहुंचे, सौंपी पीएम जनमन आवास की चाबी

0
IMG-20260518-WA0376

बैगा बाहुल्य ग्राम ढोलबज्जा पहुंचकर ग्रामवासियों से की आत्मीय चर्चा
रिपोर्टर✒️कमलेश सिंह

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल में बैगा परिवारों से मिलने ग्राम ढोलबज्जा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्मित आवासों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को नए घरों की चाबी सौंपी। राज्यपाल ने बैगा परिवारों से आत्मीयता से चर्चा की और शासन की योजनाओं से हो रहे बदलावों की जानकारी ली।

राज्यपाल डेका ने सुकरतीन बाई बैगा, संतराम मरावी एवं सुखिया बैगा को नए आवास की चाबी प्रदान की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण की प्रक्रिया, प्राप्त राशि और योजना से मिले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि पक्के आवास मिलने से अब उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।
संतराम मरावी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था, जिसके लिए 2 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही मनरेगा के माध्यम से मजदूरी भुगतान भी मिला, जिससे आवास निर्माण कार्य पूरा करने में सहायता मिली। राज्यपाल ने आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की सराहना की।

इस दौरान सुकरतीन बाई बैगा ने राज्यपाल को बताया कि वे बांस से सूपा, टोकरी और ट्री गार्ड जैसे उत्पाद तैयार करती हैं तथा समूह के माध्यम से उनका विक्रय कर आजीविका चला रही हैं। राज्यपाल ने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्रों की पारंपरिक कला और आजीविका को बढ़ावा देना भी शासन की प्राथमिकता है।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में आवास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी सुविधाओं का विस्तार कर लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव और बेहतरी लेकर आना है। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!