गरियाबंद पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर पर हमला, टूट पड़े अतिक्रमणकारी
गरियाबंद । गरियाबंद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे उपनिदेशक और उनकी टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया है। डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है।घटना के बाद मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। घटना उदंती अभ्यारण के कोर जोन अंतर्गत सीतानदी रेंज के जैतपुरी गांव की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों अभ्यारण्य प्रशासन ने उदंती अभ्यारण के कोर जोन में सीतानदी रेंज के जैतपुरी गांव में 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु किया था। गांव के 166 परिवार के मुखिया के खिलाफ वन अपराध का मामला भी दर्ज है।इसी के तहत उपनिदेशक कार्रवाई करने जैतपुरी गांव पहुंचे थे, जहां अतिक्रमणकारियों ने उनपर हमला बोल दिया। धक्का मुक्की के बाद वन अमला ने मोर्चा संभालते हुए पुलिस से मदद मांगी। इधर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उपनिदेशक और उनकी टीम के साथ अतिक्रमणकारी धक्का-मुक्की करते हुए नजर आ रहे हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
