शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
खाद्य तेल, दाल, चावल एवं राशन सामग्रियों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
मुंगेली। देश में खाद्य तेल, दाल, चावल, आटा एवं अन्य आवश्यक राशन सामग्रियों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार, किसान, मजदूर एवं व्यापारी सभी वर्ग आर्थिक बोझ तले दबते जा रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।
“जनता त्रस्त है, कांग्रेस संघर्षरत है” के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई हटाओ, आमजन बचाओ” तथा “जनता त्रस्त है, कांग्रेस संघर्षरत है” जैसे नारों के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
दीपक बैज के निर्देश पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता परेशान है और घरेलू उपयोग की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, संजय ठाकुर, रणजीत सिंह ठाकुर, जलेश यादव, जीतू श्रीवास्तव, आरिफ खोखर, आनंद सोनी, इंद्रजीत कुर्रे, राजेंद्र यादव, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, पिनाक दरिया, श्री ठाकुर, दादू मल्लारूप दास चतुर्वेदी, भानु एस. सिंह राजपूत, प्रभु मल्ला, नीरज यादव, संजय कुर्रे, एहसान अली, राजा मानिक, आसिफ खान, किशोर बैरागी, टीपू खान, शत्रुघ्न निषाद, कमल जांगड़े, भूपेंद्र देवांगन, विष्णु खंडे, काकू पठान, निजाम खान, हारुण खान, मुकेश यादव, आकाश सोनकर, सूरज नलिनी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
महंगाई पर नियंत्रण की उठाई मांग
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि महंगाई कम नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
