जनहित और ग्रामीण विकास को लेकर कलेक्टर से मिले जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे,क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर हुई चर्चा

0
IMG-20260520-WA0925

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मस्तूरी । जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने क्षेत्र के समग्र विकास एवं ग्रामीण समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई ग्रामों में सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, वृक्षारोपण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मांग पत्र सौंपा।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी कई स्थानों पर आवश्यक हैं, जिनके पूर्ण होने से आमजन को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण कराने की आवश्यकता भी बताई।
उन्होंने जिला कलेक्टर के जनहितकारी कार्यों एवं सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र की समस्याओं एवं मांगों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
जनपद सदस्य ने आगे कहा कि वे लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने एवं विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी उनकी सक्रियता एवं विकास के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए विभिन्न मांगों के जल्द पूरा होने की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!