बस्तर विकास के लिए तैयार, कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में – देवलाल ठाकुर

0
IMG-20260312-WA0695

केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने समय सीमा निर्धारित कर बस्तर को विकसित बनाने का लिया संकल्प

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने एक निर्धारित समय सीमा तय कर बस्तर को एक विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है। जिसके लिए बस्तर पूरी तरह से तैयार है। वहीं कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है। नक्सलियों की मददगार कांग्रेस पार्टी में कभी नहीं चाहा कि बस्तर का विकास हो और बस्तर में विकास की धारा प्रवाहित हो। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने नक्सलियों का समर्थन भी किया है जो दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी नक्सलियों के साथ है आदिवासियों के साथ नहीं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने एक बार फिर बस्तर का दौरा करके बस्तर में नक्सलियों की समाप्ति के बाद बस्तर को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। आने वाले 5 वर्षों में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य करेगी। एक निर्धारित समय सीमा तय कर आदिवासियों के विकास के लिए, बस्तर के छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए, सहकारिता के क्षेत्र में आदिवासी समाज को जोड़ने के लिए, बस्तर क्षेत्र के लोगों को विकास से जोड़ने के लिए, बस्तर के युवाओं को रोजगार देने के लिए, फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए, जिस प्रकार से देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी कार्य कर रहे हैं जो बेहद ही सराहनीय है। ऐसे समय में विपक्षी दलों को भी साथ आना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने आदिवासी समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती कि आदिवासी समाज आर्थिक रूप संपन्न हो। वहां पर लोगों को रोजगार मिले। इसी कारण से कांग्रेस के लोग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी का विरोध भी करते रहे। उन्होंने कहा कि अगर आदिवासी समाज संपन्न हो जाएंगी तो कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक खिसक जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!