सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार, सुदर्शन सिंह को मिला जमीन का कानूनी अधिकार
स्वामित्व योजना से ग्रामीण परिवार को मिली सुरक्षा और सम्मान की नई पहचान
रायपुर । राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। स्वामित्व योजना के जरिए ग्रामीण परिवारों को वर्षों पुरानी जमीन का वैधानिक अधिकार मिल रहा है, जिससे उनमें सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना मजबूत हो रही है। मरवाही विकासखंड की ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम कछार निवासी सुदर्शन सिंह को अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किया गया। अधिकार अभिलेख मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी और संतोष झलक उठा। उन्होंने शासन, राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी जमीन का कानूनी मालिकाना हक मिल गया है। सुदर्शन सिंह ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से जिस भूमि पर निवास कर रहा था, उसके वैधानिक दस्तावेज न होने से हमेशा असुरक्षा की भावना रहती थी। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक संबंधी कार्यों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में कठिनाई होती थी। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख मिलने के बाद अब उनका परिवार निश्चिंत और आत्मविश्वास से भरा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित समाधान कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और आम लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण हो रहा है। इससे ग्रामीणों का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। सुदर्शन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। यह योजना न केवल जमीन का कानूनी अधिकार दे रही है, बल्कि ग्रामीणों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है। प्रदेश सरकार की यह पहल ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
