सर्व यादव समाज जिला मुंगेली की नई टीम का गठन, नरेश राम यादव निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए

0
IMG-20260525-WA1094

संगठनात्मक चुनाव में समाजजनों की रही बड़ी भागीदारी, शिक्षा, एकजुटता और सामाजिक विकास पर दिया गया जोर

मुंगेली। सर्व यादव समाज जिला मुंगेली के संगठनात्मक चुनाव एवं पदाधिकारी चयन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में नरेश राम यादव (कंतेली) को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं मनोहर यादव को महासचिव एवं फूलचंद यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन कार्यक्रम सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक सुरेश यादव एवं संतोष यादव (बलौदाबाजार) की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। उनके साथ सहायक पर्यवेक्षक के रूप में छह सदस्यीय टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया।

पर्यवेक्षकों ने समाजजनों की एकजुटता और अनुशासित तरीके से संपन्न हुए निर्वाचन की सराहना करते हुए कहा कि संगठित समाज ही विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने युवाओं को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

समाजहित में मिलकर काम करने का लिया संकल्प

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नरेश राम यादव ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वरिष्ठों एवं युवाओं के सहयोग से संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक समरसता, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद परिवारों के सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि शेष कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा, ताकि जिलेभर में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिल सके।

युवा प्रकोष्ठ और वरिष्ठजनों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ युवा प्रकोष्ठ की भी सक्रिय भागीदारी रही। सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रकाश यादव, रामकुमार यादव, धजाराम यादव, श्रीराम यादव, ओंकार यादव, परसादी यादव, महेश यादव, अशोक यादव, घनश्याम यादव, रामरतन यादव, अंकालू यादव, अमर यादव, देवान बोधराम, कोंदा यादव, आनंद जल्ला यादव, अदालत यादव, सुरेंद्र यादव, दिलीप यादव, महाराणा यादव, राजेश यादव, सोनू यादव, डॉ. ओंकार यादव, जलेश यादव, भारत यादव, संजू यादव, राकेश यादव, विजय यादव, बोधिराम यादव, संतोष यादव, पवन यादव, गोवर्धन यादव, रितेश यादव, महामंत्री रामभजन यादव, जगदीश यादव, हरीश यादव, दरबारी यादव, विनय यादव, अवध यादव, परदेसी यादव, सुशील यादव, मनोहर यादव, रूपचंद यादव, गिरवर यादव, अदालत यादव, मकराल यादव, मीडिया प्रभारी घनश्याम यादव, विनय यादव, रामजी यादव, सतीश यादव, यशपाल यादव, शिवराज यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

संचालन और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता देवीशंकर यादव ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन धनीराम यादव ने व्यक्त करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!