केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू दो दिवसीय मिजोरम प्रवास पर रहेंगे

0
IMG-20260327-WA1013

नई दिल्ली/बिलासपुर । केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू 26 एवं 27 मई 2026 को दो दिवसीय मिजोरम प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में संचालित विभिन्न नगरीय विकास योजनाओं एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा कई विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साहू आइजोल में आयोजित समीक्षा बैठकों में शामिल होकर स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं CPWD से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही वे अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू आइजोल, चंपाई, लुंगलेई, कोलासिब, सेरछिप, लॉन्गतलाई, मामित, सैतुअल, ख्वाजॉल एवं हनाहथियाल सहित विभिन्न जिलों में संचालित विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

NTPC World Environment Day

श्री साहू का यह प्रवास पूर्वोत्तर क्षेत्र में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं नगरीय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!