सपनों को मिली नई उड़ान,शिवांगी को समाधान शिविर में नोनी सशक्तिकरण योजना से मिली आर्थिक सहायता

0
IMG-20260526-WA0782

बिलासपुर । जीवन में आगे बढ़ने का सपना हर युवा देखता है, लेकिन कई बार आर्थिक परिस्थितियां इन सपनों के रास्ते में बड़ी बाधा बन जाती हैं। ऐसे ही संघर्षों के बीच अपने भविष्य को संवारने का प्रयास कर रही कुड़ूदंड निवासी शिवांगी के लिए सुशासन तिहार उम्मीद की नई किरण बनकर आया, यहां शिवांगी को नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत बीस हजार की आर्थिक सहायता मिली, इस सहायता के लिए शिवांगी ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार जताया है।मंगला में आयोजित समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत शिवांगी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। यह सहायता राशि तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह एवं बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला द्वारा उन्हें प्रदान की गई।
शिवांगी एक साधारण श्रमिक परिवार से हैं। उनके माता-पिता रोजी-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करना ही परिवार के लिए चुनौती बना रहता है। इसके बावजूद शिवांगी ने पढ़ाई जारी रखने का संकल्प नहीं छोड़ा। वर्तमान में वह कॉलेज में अध्ययनरत हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। शिवांगी बताती हैं कि कई बार आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने जैसी स्थिति बन जाती थी। कॉलेज फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करना परिवार के लिए आसान नहीं था। ऐसे समय में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिली 20 हजार रुपये की सहायता उनके लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि यह राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संबल है। इस सहायता से अब वह अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से जारी रख सकेंगी और अपने भविष्य को मजबूत बना पाएंगी। चेक मिलने पर शिवांगी का चेहरा खुशी से खिल उठा। शिवांगी कहती हैं कि शासन की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। शिवांगी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह संवेदनशील पहल श्रमिक परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का नया आत्मविश्वास मिला है।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। इससे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!