समाज ने एक समर्पित व्यक्तित्व खो दिया : किरण देव

0
IMG-20260526-WA1016

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक और दुःखद देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री देव ने रूपनारायण सिन्हा के निधन को संगठन, समाज और योग क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि स्व. सिन्हा एक अत्यंत सरल, सौम्य और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में योग को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल सदैव स्मरणीय रहेगा। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। श्री देव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और इस गहरे दुःख की घड़ी में उनके परिजनों, शुभचिंतकों व अनुयायियों को संबल और असीम धैर्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!