31 मई को मनाई जाएगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती, खर्रा घाट मुंगेली में होगा आयोजन
गडरिया समाज महासंघ द्वारा तैयारियां पूरी, समाज के लोग बड़ी संख्या में होंगे शामिल
मुंगेली । भारत की महान नारी, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती 31 मई को देशभर के साथ-साथ मुंगेली जिले में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर (झेरिया) गडरिया समाज जिला मुंगेली द्वारा खर्रा घाट मुंगेली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सर्व गडरिया समाज महासंघ के प्रवक्ता एवं साहित्यकार नारायण प्रसाद पाली ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। आयोजन में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व, समाज सेवा, सुशासन और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घनश्याम वर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामूराम सप्रे रामगढ़ राज करेंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में थानेश्वर साहू, हेमेंद्र गोस्वामी,संजीत बनर्जी, शक्ति सिंह पूर्व जनपद सदस्य तथा प्रहलाद यादव सरपंच प्रतिनिधि रामगढ़ शामिल होंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में गडरिया समाज के भाई-बहनों की विशेष उपस्थिति रहेगी। समाज के वरिष्ठजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे और समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश देंगे।
कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
