बलौदाबाजार भाटापारा जिले में “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ
किसानों को दी जाएगी उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी
रायपुर । राज्य शासन के निर्देशानुसार रासायनिक उर्वरकों के सिमित व संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों व आम नागरिकों में जागरूकता और जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 1 जून से 30 जून 2026 तक देश व्यापी खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया जा रहा है।कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों के 5-5 ग्राम पंचायतों में अभियान अंतर्गत प्रति दिवस कृषक संगोष्ठी, कृषि चौपाल, जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं संवर्गीय विभागों के द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है।
खेत बचाओ अभियान अन्तर्गत जिले में आज विकासखण्ड पलारी के ग्राम पंचायत वटगन, देवसुन्द्रा, छेरकापुर, रींवाडीह, टिपावन, विकासखण्ड भाटापारा में भोथीडीह, मोपका विकासखण्ड बलौदाबाजार में डमरू, चंगोरी, लवन विकासखण्ड कसडोल में पुलेनी, खपरीडीह, सोनाखान, चरौदा क, थरगांव आदि ग्रामों में आयोजित किया गया।
किसानों तथा नागरिकों के मध्य रसायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से मृदा स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा प्राकृतिक खेती के महत्व विषय पर वैज्ञानिक परिचर्चा हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे। वैज्ञानिक पद्धति से खेती तथा काश्त लागत में कमी संबंधी विषय पर भी चर्चा की जाएगी। कृषकों तथा नागरिकों को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु शपथ दिलायी जाएगी, पंचायत स्तर पर किसानों एवं जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कम से कम 25 प्रतिशत कृषि भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। खाद्य तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कमी लाने हेतु जीवन शैली एवं खान-पान संबंधी व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित किया जाएगा। मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्वों को बढ़ावा तथा फसल की आवश्यकतानुसार उर्वरक उपयोग हेतु कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से सलाह,हरी खाद, नील हरित काई के उपयोग को बढ़ावा, यूरिया, डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में एन.पी.के., एस.एस.पी., जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक जैविक खाद तथा सुक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग अनुशंसा अनुरूप करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

