भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर मंडल मंत्री बने संतोष जायसवाल

0
IMG_20260605_113738_846

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन एवं जिला नेतृत्व की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें कलार समाज के सचिव एवं समाजसेवी संतोष जायसवाल को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मुंगेली नगर मंडल का मंत्री नियुक्त किया गया है।

संतोष जायसवाल लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों में सक्रिय हैं। वे कलार समाज में सचिव के रूप में समाज हित में कार्य कर रहे हैं तथा प्रभात फेरी संस्था से जुड़कर भी विभिन्न सेवा कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। वे पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!