फ्रेंच ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्लेवियो कोबोली को हराते अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता
नई दिल्ली । फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5) और 6-1 से हराते हुए खिताब पर कब्जा किया। यह उनके टेनिस करियर का पहला ग्रैंड स्लैम साबित हुआ। वह इससे ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन में उपविजेता रहे थे। यह दूसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव का दूसरा ही फ्रेंच ओपन फाइनल था, जिसकी चुनौती को उन्होंने पहली बार पार किया।
पहले सेट में ज्वेरेव के सामने कोबोली बेरंग नजर आए। इटली के इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले सेट में लगातार गलतियां की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। हालांकि, दूसरे सेट को 10वीं वरीयता प्राप्त कोबोली ने 6-4 से जीतते हुए अपना संघर्ष जारी रखा। इसके बाद तीसरे सेट को गंवाने के बाद कोबोली ने चौथे सेट को टाईब्रेक के जरिए अपने नाम किया। आखिर में निर्णायक सेट में ज्वेरेव ने वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
ज्वेरेव ने इससे पहले रोलां गैरां 2024 का फाइनल खेला था। तब उन्हें 5 सेट तक चले फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हार मिली थी। इसके अलावा ज्वेरेव को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के फाइनल में जानिक सिनर ने सीधे सेट में हराया था। वहीं, ज्वेरेव 2020 के यूएस ओपन के फाइनल में डोमिनिक थिएम से हार गए थे। वो फाइनल मैच 5 सेट तक चला था।
ज्वेरेव ने कोबोली (एटीपी टूर) के खिलाफ अपना चौथा मैच जीता। अब आमने-सामने हुए मुकाबलों में कोबोली के मुकाबले जर्मन खिलाड़ी ज्वेरेव 4-1 से आगे हैं। कोबोली की एकमात्र जीत इस साल की शुरुआत में म्यूनिख सेमीफाइनल में हुई थी। अब रोलां गैरां में इस जर्मन खिलाड़ी का जीत हार का रिकॉर्ड 45-10 है। वहीं, ग्रैंड स्लैम में ज्वेरेव ने 125 मैच जीते हैं और 40 में हार का सामना किया है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

