NTPC World Environment Day

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा: 1500 डिग्री खौलता लिक्विड स्टील गिरने से 9 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

0
visakhapatnam-steel-plant

विशाखापत्तनम । आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है. प्लांट के भीतर काम के दौरान भारी मात्रा में खौलता हुआ लिक्विड स्टील (पिघला हुआ लोहा) उठाते समय यह हादसा हुआ. इस भीषण हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत की खबर है. कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट एफजी विभाग में उस समय हुआ, जब क्रेन के जरिए खौलते हुए लिक्विड स्टील को ऊपर उठाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि लगभग 1,500 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक ऊंचे तापमान पर उबल रहे इस मेटल लिक्विड का लैडल (बड़ा पात्र) अचानक अनियंत्रित होकर हिल गया, जिससे खौलता हुआ गर्म स्टील वहां काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा. स्टील लिक्विड गिरते ही मजदूर डर कर भाग गए. स्टील प्लांट की फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर दुख जताया. उन्होंने अधिकारियों से हादसे के बारे में बात की. उन्होंने आदेश दिया कि घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए और सभी डिपार्टमेंट मिलकर राहत के उपाय करें. स्टील प्लांट के अधिकारियों ने चंद्रबाबू को मौजूदा हालात और राहत के उपायों के बारे में बताया. केंद्रीय मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने भी स्टील प्लांट में हुए हादसे के बारे में जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज देने का आदेश दिया.
आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति जताई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने अधिकारियों से हादसे के बारे में पूछा. जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला, वो विशाखापत्तनम के लिए रवाना हो गयीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!