केंद्रीय संचार ब्यूरो, जगदलपुर द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

0
IMG-20260621-WA0824

योग शिविर में एनसीसी, एनएसएस, पतंजलि योग समिति और युवाओं सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महिला पतंजलि योग समिति, जगदलपुर की छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारिणी सदस्य माना कोरम के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में उपस्थित जनसमुदाय को योग का सघन प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय छात्र सेना (NCC), महिला पतंजलि योग समिति जगदलपुर के सदस्यों, महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा पीएमटी हॉस्टल की छात्राओं सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

पूरा परिसर ‘करें योग, रहें निरोग’ के प्रेरक नारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा उपस्थित अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!