अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरेला में हुआ सामूहिक योगाभ्यास योग को अपनाने और स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

0
IMG-20260623-WA0689

बरेला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरेला परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक संजय कौशिक द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पटेल ने की। इस अवसर पर पार्षद राजकुमार साहू, गजानंद निर्मलकर, नोहर सिंह ठाकुर, नितेश पटेल, संजय निर्मलकर, सुरेश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, विकास कौशिक एवं राहुल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में डॉ. जगदीश टंडन, वरिष्ठ शिक्षक उमर कुरैशी, प्रधान पाठक दिनेश दुबे, शिक्षक विजय निर्मलकर, अजय ध्रुव एवं ज्योति नामदेव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

योग प्रशिक्षक द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम और ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर और शांत मन का आधार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है।

वरिष्ठ शिक्षक उमर कुरैशी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आग्रह किया।

प्रधान पाठक दिनेश दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग सबसे सरल, प्रभावी और सहज उपाय है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ मानसिक संतुलन भी बेहतर होता है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन ने समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!