महिला मोर्चा के डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

0
Screenshot_20260707_142547
  • प्रदेश मंत्री शीलू साहू की जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बैठक, डिजिटल प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शीलू साहू के जिला प्रभारी बनने के बाद यह पहली बैठक रही, जिसमें उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और प्रभावी कार्यशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शीलू साहू ने कहा कि महिलाएं आज परिवार और संगठन दोनों की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर होती है, इसलिए प्रशिक्षण अभियान को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश मंत्री एवं सहप्रभारी ज्योति पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की पहल की सराहना की। उन्होंने डिजिटल लर्निंग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और तकनीक के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है।

NTPC World Environment Day

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि डिजिटल लर्निंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंदनी क्षत्री ने किया, जबकि जिला उपाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संध्या सिंह, विभा गौरहा, चंदना गोस्वामी, नीरजा सिन्हा, अनिता वर्मा, रीना गोस्वामी, प्रतिभा मिश्रा, कीर्ति झा, सारिका सोनी, कुसुम साहू, नीरज साहू, दीपशिखा यादव, राधा अविनाश वर्मा, पूजा खत्री, बैजन्ती जोशी, रूकमणी सोनी, गायत्री सोनी, सुधा परिहार, किरण सिंह, सुनीता चौधरी, मीना, सविता रजक, सोनम साहू, स्मिता बोले, शीला डहरिया, सुमन सुरेन्द्र साहू, माया पमनानी, अर्पिता दुबे, संगीता कुशवाहा, किरण भुले, सीमा यादव, भारती राज, संगीता निर्मलकर, खुशबू चतुर्वेदी, सरोज साहू सहित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!