बिलासपुर में 14 अगस्त को राठौर समाज का विशाल सामाजिक महासम्मेलन

0
Screenshot_20260713_135332

14 अगस्त का दिन बिलासपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगाऔर विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन

अतिथि आमंत्रण के लिए समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक से की सौजन्य भेंट

बिलासपुर । वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 14 अगस्त को बिलासपुर जिले में राठौर क्षत्रिय समाज का भव्य सामाजिक महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में समाज के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें महासम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया।

NTPC World Environment Day

छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के कार्यकारी अध्यक्ष  नरेंद्र राठौर एवं राठौर क्षत्रिय समाज कल्याण समिति, जिला बिलासपुर (ग्रामीण इकाई) के अध्यक्ष  धनंजय सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी तथा तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह से मुलाकात कर आतिथ्य स्वीकार करने का आग्रह किया।

जनप्रतिनिधियों ने की समाज के प्रयासों की सराहना केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने वीर दुर्गादास राठौर के अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए उन्हें देश के महानतम वीरों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि औरंगज़ेब की विस्तारवादी नीतियों से मारवाड़ की रक्षा कर शिशु अजीत सिंह को सुरक्षित निकालने वाले वीर दुर्गादास का जीवन हमें कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देता है। भेंट के दौरान उन्होंने सामाजिक उत्थान और संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने बिलासपुर जिले में समाज द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की सराहना की और आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर त्याग, बलिदान और स्वामी भक्ति की प्रतिमूर्ति थे, जिनका नाम पूरे देश में आदर से लिया जाता है। तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह ने बेहद आत्मीयता दिखाते हुए कहा, राठौर क्षत्रिय समाज मेरा अपना समाज है और यह मेरा दूसरा घर है। उनके इस बयान से प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्गादास जी की शौर्यगाथा युगों-युगों तक मातृभूमि के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देती रहेगी।

14 अगस्त को रचेगा नया इतिहास- बाइक रैली और भूमिपूजन मीडिया से चर्चा करते हुए ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष  धनंजय सिंह राठौर ने बताया कि 14 अगस्त का दिन बिलासपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भव्य बाइक रैली का आयोजन, विशाल सामाजिक महासम्मेलन, ऊर्जा पार्क, बिलासपुर स्थित सामाजिक भवन परिसर में सांसद निधि से स्वीकृत सभा हॉल का भूमिपूजन, लोकेश राठौर द्वारा संचालित निखिलाश्रम में सांसद निधि से बनने वाले प्रस्तावित भवन का भूमिपूजन किया जाएगा।

समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष  नरेंद्र राठौर ने कहा कि एक ही दिन में महासम्मेलन, रैली और विकास कार्यों का भूमिपूजन होना पूरे प्रदेश के राठौर क्षत्रिय समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी समाजबंधुओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। प्रमुख जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट के दौरान लोकेश राठौर, इंजी. नवनीत सिंह राठौर, राजकिशोर राठौर, राकेश राठौर, द्वारिका राठौर, मुकेश राठौर, अनिल राठौर, दारा सिंह राठौर, देवेन्द्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!