विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किए विधिक जागरूकता शिविर

0
Screenshot_20260713_140841

परिवार नियोजन, मानव अधिकार, बाल संरक्षण एवं विभिन्न विधिक योजनाओं की दी गई जानकारी

रिपोर्टर : विनय सिंह ब्यूरो बेमेतरा

बेमेतरा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा संचालित स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर-2026 के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा द्वारा विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

NTPC World Environment Day

यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती सरोज नन्द दास के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य शिविर का आयोजन शासकीय हाई स्कूल, मटका में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व एवं जनसंख्या संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। शिविर में बताया गया कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना तथा परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृ स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य एवं मानव अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम निषेध कानून, किशोर न्याय अधिनियम, ड्रग मुक्त भारत अभियान, नवीन मोटरयान अधिनियम तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों एवं नागरिक अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अधिकार मित्रों द्वारा भी जनजागरूकता अभियान चलाते हुए भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र, चोरभट्ठी, गुबारबोड़ स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) दुकान तथा गुबारबोड़ स्थित सीमेंट दुकान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजन को विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्य एवं विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं द्वारा तालुका साजा क्षेत्र में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक, अधिवक्तागण, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से विधिक जागरूकता बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!