समय पर खाद मिलने से किसान गेंद लाल की बढ़ीं उम्मीदें, खेती की तैयारियां हुईं आसान

0
IMG-20260713-WA0550

सहकारी समिति से समय पर मिला उर्वरक, बेहतर उत्पादन की जगी आस

रायपुर । खरीफ सीजन में किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब खेतों में दिखाई देने लगा है। खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली के किसान गेंद लाल भी उन किसानों में शामिल हैं, जिन्हें समय पर आवश्यक उर्वरक मिलने से खेती की तैयारियां बिना किसी बाधा के पूरी करने में सफलता मिली है।

किसान गेंद लाल ने बताया कि उन्हें सलोनी सहकारी समिति से उनकी पात्रता के अनुसार 6 बोरी यूरिया, 3 बोरी डीएपी, 2 बोरी सुपर फॉस्फेट तथा 1 बोरी पोटाश आसानी से उपलब्ध कराया गया। समय पर खाद मिलने से उन्होंने खरीफ फसल की बुवाई और फसल प्रबंधन का कार्य निर्धारित समय पर शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पहले किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी रहती थी, लेकिन इस वर्ष सहकारी समिति में पर्याप्त भंडारण और सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था होने के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। समय पर उर्वरक मिलने से खेती के प्रति उनका उत्साह बढ़ा है और इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

NTPC World Environment Day

किसान ने कहा कि समय पर कृषि आदान उपलब्ध होने से खेती की लागत और समय दोनों की बचत हुई है। इससे किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने में सुविधा मिल रही है और फसल की अच्छी पैदावार की संभावना भी बढ़ गई है।

जिले में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक पात्र किसान को उसकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर खाद उपलब्ध हो सके। इसी प्रभावी व्यवस्था के कारण किसानों को बिना किसी परेशानी के उर्वरक मिल रहा है।

समय पर खाद की उपलब्धता से न केवल कृषि कार्यों में तेजी आई है, बल्कि किसानों का सहकारी समितियों और जिला प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। प्रशासन की इस पहल से खरीफ सीजन में खेती की तैयारियां सुचारु रूप से आगे बढ़ रही हैं और किसान बेहतर उत्पादन की उम्मीद के साथ अपने खेतों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!