पत्रकारों को धमकी लोकतंत्र पर सीधा हमला, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: गोविंद शर्मा

0
IMG-20260804-WA1136

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने निष्पक्ष जांच, एफआईआर और पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की उठाई मांग

रायपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने बिलासपुर में पत्रकारों को कथित रूप से दी गई धमकी एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को गंभीर बताते हुए इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया है। समिति ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होने के बावजूद यदि पत्रकार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है और इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

समिति ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उन्हें उनके कर्तव्य पालन से रोकने, डराने-धमकाने या किसी भी प्रकार का दबाव बनाने का प्रयास कानून का उल्लंघन है। यदि संबंधित व्यक्ति अवैध कारोबार से जुड़ा है तो उसके पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

NTPC World Environment Day

समिति ने मांग की है कि पत्रकार को दी गई कथित धमकी की निष्पक्ष जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित अवैध कारोबार की विस्तृत जांच कर कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की भी मांग करते हुए सभी पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष का बयान

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि पत्रकारों पर किसी भी प्रकार का हमला, धमकी, अभद्र टिप्पणी या दबाव किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति प्रदेशभर में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

समिति ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर मजबूती से खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!