भ्रष्टाचार के डर से बिखरी कांग्रेस: जब दिग्गजों ने छोड़ा साथ, तो किराए की भीड़ से छुपाने चले पाप : डॉ. विजय शंकर मिश्रा
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा की साफगोई : शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई से घबराई कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ
दीपक बैज और चरणदास महंत जैसे बड़े नेताओं ने बनाई दूरी, भ्रष्टाचार के बचाव में सड़क पर उतरे किराए के लोग, जनता ने भी नकारा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने बुधवार को शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को पूरी तरह “सुपर फ्लॉप शो” करार दिया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में गहराई तक धँसी कांग्रेस का यह प्रदर्शन प्रदेश की जनता के सामने उनकी अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की पोल खोलने के लिए काफी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस प्रदर्शन में न तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नजर आए और न ही नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जैसे बड़े नेताओं की कोई उपस्थिति रही। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और बड़े दिग्गजों ने इस ढोंग से दूरी बनाकर साफ कर दिया है कि वे भ्रष्टाचार के आरोपियों का बचाव करने के पक्ष में नहीं हैं। यह प्रदर्शन पूरे तरीके से सिर्फ एक गुट तक ही सीमित होकर रह गया। डॉ. मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि आज हुए इस घटनाक्रम से साफ हो गया है कि इस प्रदर्शन में ‘पीसीसी’ का मतलब “प्रदेश कांग्रेस कमेटी” नहीं, बल्कि “पेड कांग्रेस कमेटी” ही साफ नजर आया। भ्रष्टाचार के बचाव में निष्ठावान कार्यकर्ता तो आए नहीं, इसलिए भीड़ जुटाने के लिए किराए के लोगों का सहारा तक लेना पड़ा!भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और उनके नेताओं द्वारा किए गए घोटालों को अच्छे से समझ चुकी है। ईडी और संवैधानिक एजेंसियाँ जब प्रदेश का खजाना लूटने वालों पर वैधानिक कार्रवाई कर रही हैं, तो कांग्रेस बौखलाहट में नाटक कर रही है। लेकिन जनता का कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाले इस ‘फ्लॉप शो’ को सिरे से खारिज कर चुकी है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और उनके नेताओं द्वारा किए गए घोटालों को अच्छे से समझ चुकी है। ईडी और संवैधानिक एजेंसियाँ जब प्रदेश का खजाना लूटने वालों पर वैधानिक कार्रवाई कर रही हैं, तो कांग्रेस बौखलाहट में नाटक कर रही है। लेकिन जनता का कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाले इस ‘फ्लॉप शो’ को सिरे से खारिज कर चुकी है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
