बिलासपुर में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम 16 अगस्त को

0
IMG-20260813-WA0498

सीजी आइडल सिंगिंग 2026 के तत्वावधान में होगा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम

बिलासपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में बिलासपुर में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 16 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से लायंस क्लब, सीएमडी चौक के पास, बिलासपुर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन सीजी आइडल सिंगिंग 2026 के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया जाएगा।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शैलेश पांडे उपस्थित रहेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में होटल इंटरसिटी बिलासपुर के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह छाबड़ा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुलेमान खान करेंगे, जबकि संरक्षक जगन्नाथ शर्मा होंगे। आयोजकों ने बताया कि ‘एक शाम शहीदों के नाम’ के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजन में संगीत एवं गायन के माध्यम से देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन समिति ने शहरवासियों, संगीत प्रेमियों और युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!