कल्चुरी कलार समाज की जिला इकाई की बैठक आयोजित
मुंगेली/जरहगांव । कल्चुरी कलार समाज की जिला इकाई की बैठक का आयोजन यूथ डडसेना कलार समाज समिति जरहागांव के तत्वावधान में गूगल मीट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान सामाजिक एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का संचालन मनोज जायसवाल ने किया। आभार व्यक्त यूथ डडसेना कलार समाज समिति अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक की रूपरेखा रखते हुए समाज के सदस्यों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

समाजजनों ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकजुटता और सक्रिय सहभागिता से होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलता है। बैठक में युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा हुई।


बैठक में सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, समाज के लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आने वाले समय में समाजहित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक विकास के लिए मिलजुलकर कार्य करने और समाज की एकता बनाए रखने की बात कही।
बैठक के अंत में उपस्थित समाजजनों ने संगठन की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला इकाई के सभी परिक्षेत्रीय पदाधिकारी एवं सामाजिक जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
