‘समरसता कलश’ का देवरीखुर्द मंडल में भव्य स्वागत
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महान संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से लाए गए ‘समरसता कलश’ का देवरीखुर्द मंडल में मातृशक्ति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश का अभिनंदन किया।

पूज्य संत की जन्मस्थली से लाए गए इस ‘समरसता कलश’ को भाजपा देवरीखुर्द मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा के माध्यम से बड़े हनुमान मंदिर, लालखदान पहुंचाया गया। यहां कलश को दर्शनार्थ रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता और एकजुटता का संकल्प लिया।
बूथ स्तर तक पहुंचेगा समरसता का संदेश

मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह ने बताया कि समाज में एकजुटता और समरसता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बूथ स्तर पर ‘समरसता कलश’ के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों के बीच समता, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को आपसी सद्भाव और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अभियान का उद्देश्य इन्हीं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कलश के स्वागत एवं पूजन कार्यक्रम में महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अभियान के प्रति समर्थन जताया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह, मंडल महामंत्री एवं समरसता संकल्प समिति के संयोजक जितेंद्र राय, सह संयोजक राजेश वैद्य एवं ओमप्रकाश सूर्या, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा प्रतिमा साहू, मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विवेक पांडे, महिला मोर्चा मंत्री लक्ष्मी सिंह, गायत्री देवांगन, कली चौहान, कुमारी कश्यप, पूजा पासी, ललिता पाल, उर्वशी पाल, उर्मिला पासी, तुलसी पासी, कविता राजपूत, रागिनी चौहान, पिंकी चौहान, कृष्णा चौहान, राजू यादव, राकेश सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता और एकजुटता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
