सड़कों पर मवेशी न दिखें, उठाएं सभी एहतियाती कदम: कलेक्टर गोपाल वर्मा

0
IMG-20260818-WA1105

कलेक्टर ने पंचायत, पुलिस और पशुपालन विभाग की ली महत्वपूर्ण बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क से मवेशियों को हटाए जाने के संबंध में दिए निर्देश

घुमंतू पशुओं को गौधाम में रखने और सड़कों पर लगातार निगरानी के दिये निर्देश

गौ पालकों को जागरूक करने दिया जोर, कहा- दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

NTPC World Environment Day

मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए रेडियम बेल्ट अभियान चलाने के निर्देश
रिपोर्टर 🖋️ कमलेश सिंह

कवर्धा । सड़कों पर रात के समय मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक ली। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिससे जान-माल के नुकसान और पशुधन के लिए खतरे का अंदेशा रहता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों पर मवेशी दिखाई नहीं दें, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल, एडिशनल एसपी अमित पटेल, ⁠ सुखचैन चंद्रवंशी, अध्यक्ष जिला स्तरीय गौधाम समिति, प्रभारी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. आशीष देवांगन, ⁠चारों विकासखंड के प्रभारी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, ⁠गौधाम संचालन समिति के प्रतिनिधि, ⁠ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

कलेक्टर वर्मा ने बैठक में उपस्थित पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के तीन प्रमुख मार्गों कवर्धा-रायपुर, कवर्धा-राजनांदगांव और कवर्धा-बोड़ला-चिल्फी मार्ग पर मवेशियों की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जरूरी है कि सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। गांवों की ओर से प्रमुख सड़कों पर मवेशियों की आवाजाही न हो इसके गाँव स्तर पर व्यवस्था की जाए। इन प्रमुख मार्गों के किनारे गौ धाम का चिन्हांकन करते हुए घुमंतू पशुओं को वहां रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने पशुपालन विभाग को आवश्यक समन्वय करते हुए गौ धाम में रखे जाने वाले पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही इन मार्गों के किनारे के प्रत्येक गांव में चरवाहे रखने और पशुओं की नियमित चराई करवाने के निर्देश भी दिए। पशुपालन विभाग को प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
चिकित्सीय सहायता के लिए पशुपालन विभाग को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने नगर पालिका के माध्यम से काउ कैचर की व्यवस्था कर मवेशियों को गौ धाम में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

घुमंतू पशुओं के गले में बांधे जाएंगे रेडियम बेल्ट, जन सहयोग की अपील
कलेक्टर , गोपाल वर्मा ने घुमंतू पशुओं के गले में अभियान चलाकर रेडियम बेल्ट बांधने के निर्देश विशेष रूप से दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं और रात के समय सड़क पर उनकी दृश्यता बढ़ाने के लिए रेडियम बेल्ट लगाए जाएं। इसके लिए पुलिस और पशुपालन विभाग को जनसहयोग से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आमजन और समाजसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वे इस कार्य में सहयोग करें और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रशासन के प्रयासों को मजबूती प्रदान करें।

पशुपालकों को करें जागरूक, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
कलेक्टर वर्मा ने पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा कि गांवों के मवेशियों का स्थानीय स्तर पर ही व्यवस्थापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे मुख्य सड़कों तक न आएं। इसके लिए पशुपालकों को अपने पशुओं की देखभाल और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन के साथ साथ पशुपालकों, पंचायतों, गौधाम समितियों, समाजसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी के समन्वित प्रयासों से सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी को रोककर दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!