सौम्या राठौर का चयन सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट के पद पर

0
IMG-20260820-WA1111

जस्टिस चन्द्रशेखर के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के रूप में करेंगी कार्य

रायपुर। धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर और श्रीमती रोशनी राठौर, कम्पीयर आकाशवाणी, रायपुर की बेटी सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली में माननीय जस्टिस चन्द्रशेखर के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ जांजगीर और रायपुर क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है।

सौम्या राठौर ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर कानून के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने MHCET की परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान प्राप्त किया। इसके बाद एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेजों में शामिल Government Law College, Mumbai से Legal Science and LL.B. की शिक्षा पूर्ण की।

कानून की शिक्षा पूरी करने के बाद सौम्या राठौर ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत न्यायिक क्षेत्र में की। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद के लिए आयोजित परीक्षा में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद मार्च 2026 में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश एन. के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर नियुक्त होकर कार्य कर रही थीं।

NTPC World Environment Day

अब उनकी प्रतिभा और मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण अवसर मिला है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली में जस्टिस चन्द्रशेखर के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयन उनके विधि क्षेत्र में बढ़ते अनुभव और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है। सर्वोच्च न्यायालय में कार्य करने का अवसर उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहीं दोनों बहनें

सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वह Government Medical College, Jagdalpur से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। सौम्या राठौर और शौर्या राठौर दोनों बहनें प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं और अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

परिवार में शिक्षा और मेहनत को विशेष महत्व दिए जाने का परिणाम दोनों बहनों की उपलब्धियों के रूप में सामने आया है। सौम्या राठौर ने जहां विधि के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, वहीं उनकी बहन शौर्या चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

जांजगीर से रायपुर तक जुड़ा है परिवार

धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। बेटी सौम्या राठौर के सर्वोच्च न्यायालय में चयन की खबर से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। सौम्या की इस उपलब्धि को उनकी निरंतर मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयन न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह युवा विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है कि निरंतर मेहनत, बेहतर शिक्षा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के जरिए न्यायिक एवं विधि के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!