25 अगस्त को जिले मे निकालेंगे टीईटी मुक्ति रैली टीईटी अनिवार्यता के विरोध मे सडक पर उतरेंगे शिक्षक मुख्यमंत्री के नाम क़लेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन

0
IMG-20260823-WA0960(1)

मुंगेली । छ्ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा मुंगेली का आज जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित किया गया |जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार आगामी 25 अगस्त को जिला मुख्यालय में टेट मुक्त रैली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व सचिव के नाम पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा जायेगा, जिसमें जिले के सभी शिक्षक शामिल होंगे।

यह रैली शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर में निकाला जायेगा। ज्ञापन में मुख्य रूप से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, पूर्व सेवा गणना, वेतन विसंगति दूर करने केंद्रीय वेतनमान, शिक्षकों के लिए बीएड ब्रिज कोर्स आदि से सम्बंधित मुद्दे शामिल रहेंगे
*बैठक में प्रमुख रूप से संजय उपाध्याय , मोहन लहरी , बलराज सिंह , दीपक वेंताल , लक्ष्मीकांत जडेजा ,नेमीचंद भास्कर,पोषण साहू , बलजीत कांत , मिळूराम यादव ,जिलाराम यादव ,शैलेश कुर्रे, विवेक गोविन्द, दुर्गेश देवांगन, विश्वनाथ राजपूत, जय कौशिक,टीकाराम चंद्राकर, प्रकाश श्रीवास, चोवा सिंह राजपूत,खूबचंद क्षत्रिय, अजय सिंह,तीजराम यादव,नारायणी कश्यप, पूजा बाजपेई,सरला सोलंकी ,सुषमा पांडेय,सोफिया अहमद उपस्थित रहे*

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!