महतारी वंदन योजना हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान नारायणपुर की 27 हजार 272 महिलाओं के जीवन में आया आर्थिक और सामाजिक बदलाव
• विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक
• संत कच्छप सहायक संचालक

रायपुर । महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में एक ऐतिहासिक बदलाव लाई है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रूपए सीधे बैंक खाते में मिलती हैं। यह आर्थिक मदद माताओं और बहनों को परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बना रही है।

नारायणपुर जिले के 27 हजार 272 पात्र महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो रही है। नारायणपुर जिले के सुदूर और ग्रामीण अंचलों तक इस योजना का सीधा लाभ पहुँच रहा है, जहाँ 27 हजार 272 पात्र महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना महिलाओं को न केवल वित्तीय संबल प्रदान कर रही है, बल्कि परिवार और समाज में उनकी निर्णय लेने की क्षमता और सम्मान को भी बढ़ा रही है।
नारायणपुर में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन नारायणपुर जिला अपने भौगोलिक विस्तार और 419 गांवों तथा 2 विकासखंडों के साथ मुख्य रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आच्छादित है। ऐसे में प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की निश्चित राशि इन परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बनी है।
इस योजना के तहत प्रथम चरण में जिले की 26 हजार 710 पात्र महिलाओं को निरंतर लाभ मिल रहा है। इस तरह द्वितीय चरण में नियद नेल्लानार के तहत सुदूर क्षेत्र के अंतर्गत 562 अतिरिक्त हितग्राहियों को योजना में जोड़ा गया है। जिले की कुल 27 हजार 272 महिलाएं सशक्त हो रही हैं। योजना की शुरुआत से अब तक 30 किस्तों के माध्यम से कुल 74 करोड़ 66 लाख 42 हजार 300 रुपए की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे जमा की जा चुकी है।
घरेलू जरूरतों से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक सहारा इस आर्थिक सहायता ने महिलाओं की वित्तीय निर्भरता को खत्म किया है। महिलाएं इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से बेहतर राशन, भोजन और आवश्यक दवाइयों की खरीदारी कर परिवार का पोषण व स्वास्थ्य का देखभाल कर रही है। बच्चों की स्कूल फीस, अध्ययन सामग्री और कपड़ों की व्यवस्था करने में आसानी हो रही है। छोटे-छोटे घरेलू खर्चों को पूरा करने के बाद भविष्य की आवश्यकताओं के लिए बचत की जा रही है। इसके साथ ही रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों और अवसरों पर समय पर मिलने वाली यह राशि महिलाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास को दोगुना कर देती है।
’स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति महतारी वंदन योजना का प्रभाव केवल व्यक्तिगत लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका व्यापक असर ग्रामीण बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। महिलाओं के पास अतिरिक्त खर्च करने योग्य राशि आने से स्थानीय हाट-बाजारों, छोटी दुकानों और व्यापारियों का कारोबार बढ़ा है। इससे गांव और कस्बों की अर्थव्यवस्था में तरलता बनी हुई है और स्थानीय व्यापार को बल मिल रहा है।
सामाजिक सशक्तिकरण और आत्मसम्मान में वृद्धि आर्थिक रूप से मजबूत होने के बाद नारायणपुर की महिलाएं अब परिवार के आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। योजना के माध्यम से मिला यह भाई का प्यार और बहनों का सम्मान् राज्य में महिलाओं के सामाजिक स्तर को ऊँचा उठाने का कार्य कर रहा है। महतारी वंदन योजना नारायणपुर जिले की हजारों महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
