पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
The official photograph of the Defence Minister, Shri Arun Jaitley.
रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, वरिष्ठ राजनेता एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्री अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अरुण जेटली एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट विधिवेत्ता और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में अरुण जेटली ने देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और वित्तीय व्यवस्था में व्यापक सुधारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वस्तु एवं सेवा कर (GST) जैसे ऐतिहासिक आर्थिक सुधार को लागू करने में उनके नेतृत्व और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

ओपी चौधरी ने कहा कि अरुण जेटली की नीति-निर्माण क्षमता, आर्थिक विषयों की गहरी समझ और राष्ट्र के प्रति समर्पण उन्हें विशिष्ट बनाता था। उनका सरल एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व तथा सार्वजनिक जीवन में उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अरुण जेटली के विचार, योगदान और राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
