उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की पहल से शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से अधिक की राशि हुई जारी जिला खनिज न्यास से मिली स्वीकृति
कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से नगर की सड़कों के नए सिरे से डामरीकरण के लिए साढ़े 17 करोड़ की राशि जिला खनिज संस्थान न्यास मद से नवीन स्वीकृति प्राप्त हुई है।
कोरबा नगर के समुचित विकास के लिए संकल्पित कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा शहर के सभी प्रमुख मार्गो के डामरीकरण के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर 13 सड़कों के डामरीकरण के लिए राशि स्वीकृति आदेश जारी कर दी गई है।
इन सड़कों के लिए राशि हुई जारी
1. वार्ड क्रमांक 12 कोरबा जोन अंतर्गत सोनालिया ब्रिज स्टेशन रोड नहर पास से तुलसी मार्ग गली एवं मुरारका गली होते हुए सीतामढ़ी मुख्य मार्ग तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 87. 75 लाख
2. वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत शारदा विहार फटाक से टीपी नगर फाटक तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 40 लाख
3. परिवहन नगर जोन अंतर्गत डीडीएम रोड से लालू राम कॉलोनी होते हुए मेन रोड से बस स्टैंड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 1. 64 करोड़
4. वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत सोनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 1.99 करोड़
5. सुभाष चौक से सब स्टेशन तक सड़क डामरी करण कार्य लागत 97. 80 लाख
6. वार्ड क्रमांक 24 नेहरू नगर में सड़क डामरीकरण कार्य लागत 55 लाख
7. वार्ड क्रमांक 32 पोड़ीबहार चर्च से लकी बिग बॉस्केट मोड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 1.65 करोड़
8. कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगिनडभार आंगनबाड़ी तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 66.18 लाख
9. वार्ड क्रमांक 38 अंतर्गत लालघाट बालकों में चेक पोस्ट से रिश्दाचौक तक बीटी रोड का निर्माण कार्य लागत 1.20 करोड़
10. वार्ड क्रमांक 39 एवं 40 अंतर्गत रिश्दा चौक से गायत्री मंदिर मुख्य रोड तक जीटी रोड का निर्माण कार्य लागत 1.80 करोड़
11. वार्ड क्रमांक 58 अंतर्गत सरदार पटेल नगर के आवासीय क्षेत्र में सड़क डामरीकरण कार्य लागत 1.50 करोड़
12. वार्ड क्रमांक 58 अंतर्गत सरदार पटेल नगर के व्यावसायिक क्षेत्र में सड़क डामरीकरण कार्य लागत 1.45 करोड़
13. वार्ड क्रमांक 64 अंतर्गत प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपटमुड़ा डीपरा बस्ती तक डामरीकरण सड़क का मरम्मत कार्य एक करोड़ 38 लाख
14. वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत इमली डुग्गू बस्ती से खदान रोड तक सीसी रोड डिवाइडर का निर्माण कार्य लागत 1.74 करोड़
इन 6 मार्गो के लिए 7.12 करोड़ के टेंडर जारी, बारिश के बाद कार्य होगा प्रारंभ
मंत्री से लखन लाल देवांगन के प्रयास से शहर के प्रमुख 6 मार्गो के लिए 7.12 करोड़ की राशि स्वीकृति पश्चात टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, बारिश के बाद इन मार्गो का डामरीकरण कार्य प्रारंभ होगा। इन मार्गों में सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फटक अंडर ब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य, पावर हाउस रोड फाटक से पुराने बस स्टैंड अंडर ब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य, जैन चौक से घंटाघर चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य, घंटाघर चौक से कोसाबाडी चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 66 अंतर्गत सुराग अक्षर बस्ती में पीतांबर घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक सड़क डामरीकरण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 31 में दुर्गा पंडाल से ब्लू बर्ड स्कूल तक एवं ब्लू वर्ल्ड स्कूल से उच्च जलागार, डॉ अरोरा गली सिसोदिया घर से बंचोऱ गली में रोड का डामरीकरण कार्य शामिल है।
शहर के सभी मुख्य मार्गो एवं अप नगरी क्षेत्र को जोड़ने वाले सड़कों के साथ-साथ वार्डों की आंतरिक सड़कों के डामरीकरण के लिए जिला खनिज न्यास मद से राशि की स्वीकृति आदेश जारी हो चुकी है, कुछ और सड़कों के लिए राशि कुछ दिनों में प्राप्त हो जाएगी। मानसून सीजन खत्म होने के बाद सभी स्वीकृत सड़कों का डामरीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
लखन लाल देवांगन कैबिनेट मंत्री नगर विधायक कोरबा


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

