युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर युवाओं को दिया प्रशिक्षण

0
377dccbe5a4646a6bb39cdfc872b1304fe9b6295dee52925bbb4a8e3b7655641.0

जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में With IYC ऐप से चुनाव प्रक्रिया की दी जानकारी

मुंगेली । युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर मुंगेली विधानसभा के युवा साथियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को With IYC ऐप के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने तथा सदस्यता प्रक्रिया को पूरा करने की जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा चुनाव को लेकर जारी की गई विभिन्न गाइडलाइन एवं नियमों से भी युवा साथियों को अवगत कराया गया।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम में आगामी युवा कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया, ऑनलाइन माध्यम से होने वाली गतिविधियों तथा ऐप के उपयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव युवाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवा साथियों से चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता से समझने और संगठन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बताया गया कि आगामी युवा कांग्रेस चुनाव 30 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने के साथ संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!