संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न

0
IMG-20260827-WA1150

मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर, मुंगेली में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, समानता, एकता और सनातन समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों एवं उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर संत समाज एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों से आए प्रतिनिधियों सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्यवक्ता उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण है। चर्मकार समाज में जन्म लेकर उन्होंने अपने विचारों और आध्यात्मिक साधना से पूरे देश और दुनिया को सामाजिक एकता का संदेश दिया। आज उनकी 650वीं जयंती वर्ष में हम उनके जीवन और विचारों का स्मरण कर रहे हैं, यह हमारी सनातन संस्कृति की महानता और संत-महात्माओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने पूरे जीवन संघर्ष करते हुए समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने यह भाव स्थापित किया कि हम सभी एक ही मिट्टी से जन्मे हैं, हमारे शरीर में एक ही रक्त प्रवाहित होता है, इसलिए मनुष्य-मनुष्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। संत रविदास जी का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

NTPC World Environment Day

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि वर्तमान समय में देश को कमजोर करने के लिए अनेक शक्तियां समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में संत रविदास जी के विचार हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। समाज की एकता और समरसता ही राष्ट्र की शक्ति है। जब समाज संगठित और एकजुट होगा, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के उच्चतम शिखर पर पहुंचेगा।

मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि समाज में समरसता, एकता और समानता को मजबूत करने के लिए संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र मिट्टी को कलश के रूप में देशभर में पहुंचाया जा रहा है। इस पवित्र मिट्टी का पूजन किया जाएगा और आगामी छह माह तक संत रविदास जी के जीवन, संघर्ष, विचार एवं संदेश पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संत रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और मानवता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज की एकता और अखंडता के लिए दिव्य कार्य किया। उनके उपदेशों और वाणी को हमें केवल सुनना ही नहीं, बल्कि अपने निजी एवं सामाजिक जीवन में अपनाना चाहिए। संतों की वाणी और उनके भजनों को जन-जन तक पहुंचाने से समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होगी।

उन्होंने संत रविदास जी की प्रसिद्ध वाणी “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि संत रविदास जी की वाणी में जीवन को बेहतर बनाने की गहरी सीख छिपी हुई है। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए।

दीनानाथ उपाध्याय ने कहा कि सभी संत, समाज और पंथ अंततः एक ही परमात्मा को अलग-अलग नामों से मानते हैं। संत जब परमात्मा में लीन हो जाते हैं, तब वे सामाजिक बंधनों से ऊपर उठकर केवल आत्मा और परमात्मा के संबंध को देखते हैं। वहां जाति, धर्म, पंथ और संप्रदाय का कोई भेद नहीं होता। संतों का संदेश मानव मात्र को एकता और समानता की भावना से जोड़ने का है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण देते हुए संत शिरोमणि रविदास जी को सामाजिक समरसता का अग्रदूत बताया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, संत समाज एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार समाज को जोड़ने और भेदभाव समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री गुरमीत सलूजा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, रामकमल सिंह, चितरेखा जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष पाठक, गिरीश शुक्ला, कोमल गिरी गोस्वामी, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र वैष्णव, दीनानाथ उपाध्याय, सियाराम डोंडे, रघुनंदन कर्माकर, मदन लाल कर्माकर, पी.आर. रामपुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, संजय राजपूत, पोषण यादव, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह, अभिलाष त्रिवेदी, नागेश्वर जायसवाल, सुखचंद साहू, सुनील पाठक, सुनील अहिरवार, मनोहर अहिरवार, झाड़ू राम अहिरवार, छोटेलाल बांद्रे, जनक राम, मणिराम रामपुरी, पूर्णिमा अहिरवार, अश्विनी रामपुरी, अनीता रमेकर, सुनीता बाई, विद्या अहिरवार, शिवकुमार बंजारा, राकेश साहू, अरुण ध्रुव, महाजन जायसवाल, द्वारिका जायसवाल, हरिशंकर वर्मा, दीपिका कौशिक, हुल्सी वैष्णव, जय प्रकाश मिश्रा, सुजीत वर्मा, मानिक सोनवानी, शिवप्रताप सिंह,नागेश्वर सिंह, राणा प्रताप सिंह सहित जिला, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

— समाचार प्रदाता: रामशरण यादव, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा मुंगेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!