बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर

0
IMG-20260828-WA0789

दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट 9I613 के लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सुरक्षित

बिलासपुर । बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली से आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) की लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं तरफ का टायर पंचर हो गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, हालांकि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के दौरान विमान के लेफ्ट साइड का टायर पंचर होने के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को विमान से रनवे पर सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया।

घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। विमान के सुरक्षित रूप से रुकने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई गई।

NTPC World Environment Day

आगे जाने वाली फ्लाइट रद्द

विमान के टायर पंचर होने की घटना के बाद बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई तथा एयरलाइन की ओर से आगे की व्यवस्था की जा रही है।

घटना के बाद विमान और रनवे से संबंधित सुरक्षा पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी यात्री एवं क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!